FEATURED STORY

Travel the World

Post Page Advertisement [Top]

पैट कमिंस और ब्रेट ली ने दान में दी दी बड़ी रकम 

दुनिया में जिस तरह क्रिकेट लोकप्रिय हो रहा है, उसी तरह क्रिकेटर भी फैंस को खूब आकर्षित करते हैं। क्रिकेटर अपने खेल की बदौलत तो फैंस पर अपना प्रभाव छोड़ते ही हैं, बल्कि वे नेक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। जब दुनिया में केाई संकट आता है कि तो क्रिकेटर भी सहयोग करने में पीछे नहीं रहते हैं। कोविड-19 महामारी को ही देख लें तो इसने पूरी दुनिया में दहशत फैलाई। करोड़ो लोगों ने अपनी जान गंवाईं। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। खासकर, दूसरी लहर के दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

ऑक्सीजन की कमी के चलते बहुत से कोरोना मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। ऐसे मौके पर भारतीय क्रिकेटरों ने ही नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटरों ने भी भारत में बनाए गए प्रधानमंत्री राहत कोष में लाखों की धनराशि कोविड मरीजों की मदद के लिए जमा की। इनमें ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर सबसे आगे रहे। पैट कमिंस को कौन नहीं जानता है। वह अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने में माहिर हैं। उन्होंने कोविड-19 के दौरान 37.3 लाख की राशि दान की थी, उनके इस कदम को काफी सराहा गया था। भारत में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के मद्देनजर उन्होंने यह धनराशि दान की थी। 


ऑस्ट्रेलियाई महान तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी लगभग 41 लाख रूपये की धनराशि दान स्वरूप दी। इनके अलावा सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से एक रोहित शर्मा कोविड-19 दान भी शामिल रहा। उन्होंने कुल मिलाकर 80 लाख की राशि दान की, जिसमें पीएम केयर फंड के लिए 45 लाख, महाराष्ट्र सीएम राहत कोष के लिए 25 लाख, फीडिग इंडिया के लिए 5 लाख और स्ट्रीट डॉग्स के कल्याण के लिए 5 लाख रूपये शामिल रहे। 

इस सूची में दिल्ली के शिखर धवन भी शामिल रहे, जिन्होंने अस्पतालों और मरीजों को ऑक्सीजन उपकरण खरीदने में मदद करने के लिए मिशन ऑक्सीजन के लिए 20 लाख रुपये की राशि दान की। वहीं, राजस्थान के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भी आईपीएल 2021 वेतन का 10 प्रतिशत कोविड-19 राहत कार्यक्रमों में दान किया। राजस्थान रॉयल्स 7.5 करोड़ देकर दान करने वाली पहली टीम बन गई थी। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी 25 लाख रूपये की धनराशि दान की की थी। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी सहित अन्य क्रिकेटर भी इस मामले में आगे आए। मौद्रिक सहायता के अलावा, कई संघों और खिलाड़ियों ने संगठनों को सीधी सहायता प्रदान करने का प्रयास भी किया। दिल्ली  एंड डिस्टि्रक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने भी 100 यूनिट ऑक्सीजन कंसंटेटर और 100 यूनिट बीपीएपी-बी नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर दिए, जबकि हार्दिक और कुणाल पांड्या ने ग्रामीण भारत को 200 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर दान किए। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स ने भी उपकरण और फंड मुहैया कराया। 




 

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]