FEATURED STORY

Travel the World

Post Page Advertisement [Top]

 नई दिल्ली, 25 अगस्त : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "आयुष्मान बनेगा भारत, स्वस्थ रहेंगे हम" के संकल्प को क्रियान्वित करने के लिए तीरथ राम शाह हॉस्पिटल द्वारा संजय नगर सिंधोरा कला के तत्वाधान में, आज एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

"स्वास्थ्य हमारा साथ सरकार का" की केंद्रीय नीति को क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेणु अग्रवाल, श्री राकेश अग्रवाल, श्री जेके मित्तल एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की उपस्थिति ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबल प्रदान किया।

आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क जांच का लाभ सैकड़ों क्षेत्रवासियों तक पहुंचाया गया। कारपोरेट हेड विनोद मिश्रा के प्रबंधन में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ  डॉ ज्योति अग्रवाल, डॉक्टर रितेश और उनकी टीम के परामर्श का लाभ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मिला।

आरडब्ल्यूए संजय नगर सिंधोरा कला (पंजीकृत) के पदाधिकारियों द्वारा तीरथ राम शाह अस्पताल के इस निशुल्क सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]