सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी | Biography Of Sushant Singh Rajput In Hindi
सुशांत सिंह राजपूत का
जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। वह परिवार में अकेले भाई थे।
उनकी बड़ी बहन मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी भी हैं। उनके पिता केके सिंह
एक सरकारी अफसर रह चुके हैं। उनकी मां का निधन सन् 2002 में ही हो गए था। मां से
उन्हें बेहद लगाव था।
शिक्षा-दीक्षा | Education
सुशांत ने अपनी हाईस्कूल
तक की पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस हाईस्कूल से की थी, उसके बाद वह दिल्ली कॉलेज ऑफ
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आ गए थे। यहां से वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर
रहे थे, लेकिन अभिनय की तरफ रूचि बढ़ने की वजह से उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी
थी।
डांस के प्रति रूचि | Interest
In Dance
पढ़ाई के दौरान सुशांत के
रूचि डांस के तरफ बढ़ गई थी। उनका परिवार नहीं चाहता था कि वह डांस सीखे और अभिनय
के क्षेत्र में जाए, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें अभिनेता बनना है।
उन्होंने हार नहीं मानी और श्मायक देवेर के डांस गु्रप का हिस्सा बन थे। उन्होंने
वहां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यही वजह रही है कि उन्हें 2006 में आयोजित हुए
कॉमनवेल्थ खेलों में भी उन्हें डांस करने का मौका मिला। इसके बाद जब सुशांत मुबंई
गए तो वहां भी वह डांस गु्रपों का हिस्सा बन रहे। यहां जाकर उन्होंने जाने-माने
कोरियाग्रॉफर ऐश्ले लोबो से प्रशिक्षण भी हासिल किया। वह जरा नच के दिखा-टू और झलक
दिखला जा-फोर जैसे प्रसिद्ध डासिंग शोज के भी प्रतिभागी रहे औ उन्होंने झलक दिखला
जा-फोर के दौरान मोस्ट कंसिस्टेंट परफॉर्मर का टाईटल भी मिल चुका है। इसके बाद वह
थिएटर और टीवी सीरियल्स से जुड़ गए थे।
टीवी करियर | TV Career
राजपूत ने अपने करियर की शुरूआत
टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। उनका पहला शो (2008) में स्टार प्लस का रोमांटिक डमा-किस
देश में है मेरा दिल था। उसके बाद जी टीवी में (2009-11) के बीच उनका लोकप्रिय शो पवित्र
रिश्ता रहा, जिसमें उनके शानदार अभिनय को हर किसी ने सराहा था। पवित्र रिश्ता में सुशांत
ने मानव का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार काफी लोकप्रिय रहा था।
बॉलीवुड करियर का संघर्ष |
Struggle Of Bollywood
बॉलीवुड के बाहर से होने
की वजह से उन्हें स्वयं का स्थापित करने में काफी संघर्ष करना पड़ा। पर अपनी मेहनत
और प्रतिभा के बल पर उन्होंने एक मुकाम हासिल किया। एक समय ऐसा भी था कि
अभिनेत्रियां उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं होती थीं, क्योंकि वह बाहर से
तो थे ही, बल्कि एक साधारण परिवार से भी आते थे। उनका फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होना
भी इसका बड़ा कारण था। फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के दौरान ऐसा हुआ था, हालांकि बहुत
समय के बाद परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया।
निजी जिंद्गी | Love Life
सुशांत की लव लाइफ भी थोड़ी
बहुत उतार-चढ़ाव वाली रही। उनका नाम कृति, रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे के साथ
जोड़ा गया। अंकिता के साथ उनकी अनबन की बातें भी सामने आईं। 2015 में यह अफवाह भी
उड़ी थी कि उन्होंने अंकिता से चुपके से शादी भी कर ली थी।
आत्महत्या | Suicide
सुशांत सिंह राजपूत ने 14
जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सबसे पहले
उनके नौकर ने उनकी बॉडी को पंखे से लटका हुआ देखा और तत्काल मुबंई पुलिस को सूचित
किया गया।
आत्महत्या के कारण | Cause
Of Suicide
सुशांत के भी कई अन्य
कलाकारों की तरह ही बॉलीवुड नेक्सेस का शिकार होने की बात सामने आई। बताया जा रहा
है कि इसी नेक्सेस की वजह से उनकी करीब 7 फिल्में रिलीज ही नहीं हो पाईं। कई
प्रोक्डेक्शन हाउस ने उन्हें बैन कर दिया था, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि यह
उभरता हुआ कलाकार यहां अपने पैर जमा ले। कई मौकों पर उन्हें मंचों पर नीचा दिखाने
का प्रयास भी किया गया। इसकी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इस घटना के
बाद बिहार में सलमान, करण जौहर सहित कई अन्य कलाकारों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए
गए हैं, जिस मामले की मुबंई पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि
सुशांत की आत्महत्या के पीछे की सही वजह क्या रही।
सुशांत अभिनीत फिल्में |
Sushant Starring Movies
काई पो चे | Kai Po Che
सुशांत अभिनीत यह एक डमा
है, जो 2013 में रिलीज हुई। यह फिल्म मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के उपन्यास (थ्री
मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ) पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया
है। इसी फिल्म से सुशांत ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी
| Ditective Byomkesh Bakshi
यह फिल्म भारत के पहले
जासूस के कारनाम पर आधारित कहानी है, जिसे बंगाल के बेस्ट सेलर लेखक शरादिंदो
बंधोपध्याय ने बनाया है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आए
थे।
शुद्ध देसी रोमांस |
Shudha Desi Romance
यह फिल्म 2०13 में रिलीज
हुई थी और एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा और
निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, वाणी कपूर और
परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सुशांत इस फिल्म में रघुनाम के किरदार
में नजर आए थे।
सोन चिड़िया | Son Chidiya
एक क्राइम थिलर डमा फिल्म
2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया। फिल्म में
सुशांत के अलावा आशुतोष राणा और मनोज वाजपेयी जैसे अभिनेता भी नजर आए थे। इस फिल्म
में सुशांत ने एक डाकू का किरदार निभाया था।
एमएस धोनी: द अनटोल्ड
स्टोरी | MS Dhoni- The Untold Story
एमएस धोनी की इस बॉयोपिक द
अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत ने भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल एमएस धोनी का
किरदार निभाया है। उनके इस किरदार ने सभी को प्रभावित किया। इस फिल्म में धोनी की
सभी अनसुनी कहानियों को खुबसूरत तरीके से फिल्मी पर्दे पर फिल्माया गया है।
पीके और केदारनाथ, राब्ता
| PK, Kedarnath, Rabta
सुशांत ने पीके, केदारनाथ
और राब्ता जैसी फिल्मों में भी अपना शानदार अभिनय कर सभी को प्रभावित किया।
छिछोरे | Chhichhore
यह एक रोमांस कॉमेडी डमा
है। इस फिल्म का निर्माण नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म 2019 की बॉलीवुड की
ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार थी। सुशांत के लिए यह फिल्म आखिरी भी साबित हुई।
आने वाली फिल्में | Coming
Movies
चंदा मामा दूर के। Canda
Mama Door Ke
यह फिल्म संजय पूरण सिंह
चौहान ने डायरेक्टेट की है। इस फिल्म की रिलीज का समय दिसंबर 2020 रखा गया है,
लेकिन यह रिलीज हो पाएगी या नहीं यह आने वाल वक्त बताएगा।
दिल बेचारा | Dil Bechara
यह फिल्म मुकेश छाबड़ा
द्बारा डायरेक्टेट की है और इसकी रिलीज डेट 8 अगस्त 2020 रखी गई है। यह फिल्म भी
रिलीज हो पाएगी या नहीं यह भी आने वाला वक्त ही बताएगा।
पानी | Paani
यह शेखर कपूर डायरेक्टेट
फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट 4 दिसंबर 2020 रखी गई है। यह फिल्म भी रिलीज हो पाएगी
या नहीं यह भी आने वाला वक्त ही बताएगा।
Post a Comment