बॉलीवुड सुसाइड | Bollywood Suicidal Deaths In Hindi


युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सबको हिलाकर रख दिया है। लोग ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिरी चमक भरी दुनिया में रहने के बाद भी ये लोग आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम कैसे उठा लेते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या बॉलीवुड में पहली आत्महत्या नहीं है, बल्कि कई कलाकार यह आत्मघाती कदम उठा चुके हैं। इन आत्महत्याओं के पीछे अलग-अलग कारण रहे हैं। कईयों के आत्महत्या के कारणों से अभी तक भी पर्दा नहीं उठ पाया है। आइए सिलसिलेवार जानते हैं कि अब तक किस-किस कलाकार ने आत्महत्या की है। 


गुरुदत्त | Gurudatt
गुरुदत्त का नाम कौन नहीं जानता। वह अपने जमाने के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, लेकिन महज 39 साल में उन्होंने भी अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया था। 1950 से 60 के दशक में उन्होंने चौदहवीं का चांद, गुलाम, कागज के फूल और साहिब बीवी जैसी अच्छी फिल्में की थीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पंसद किया था। गुरूदत्त ने आत्महत्या क्यों की, इसका भी कारण आज तक रहस्य ही बना हुआ है। 
दिव्या भारती | Divya Bharti
दक्षिण भारत की खुबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती की मौत भी आज तक रहस्य बनी हुई है, लेकिन माना जाता है कि उन्होंने भी आत्महत्या की थी। महज 19 साल में उनकी मौत हो गई थी। शोला और शबनम जैसी हिट फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी ने उनकी तरफ सबका का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने दीवाना और बलवान जैसी फिल्मों में भी काम किया। ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर खूब पंसद की गईं। 
परवीन बॉबी | Parveen Boby
अपने समय की जानी-मानी अदाकारा परवीन बॉबी की मौत भी कुछ इसी तरह हुई। वह 22 जनवरी 2005 को मुबंई के अपने अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाई गईं थीं। तीन दिन तक दरवाजे पर दूध अखबार पड़ा देख जब आवासीय सचिव ने पुलिस को सूचना दी तो उनके घर में ही मृत होने की जानकारी हुई।
जिया खान | Ziya Khan
जिया खान द्बारा आत्महत्या किए जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री  को बहुत बड़ा झटका लगा था। वह भी एक उभरती हुई उमदा कलाकार थी। उन्होंने निशब्द और गजनी जैसी फिल्मों काम किया था। निशब्द उनकी पहली फिल्म थी, जबकि गजनी दूसरी फिल्म थी। जिया खान ने 3 जून 2013 को अपने घर में महज 25 साल की उम्र में पंखे लटककर आत्महत्या की थी। 
शिखा जोशी | Shikha Joshi
शाहरूख खान अभिनीत चक दे इंडिया जैसी फिल्म में काम कर चुकी 40 साल की शिखा जोशी ने भी स्वयं से मौत को गले लगा लिया। वह बीए पास जैसी फिल्म में भी काम कर चुकी थीं। वह निजी जिंद्गी में अकेली थी, जबकि उनके पति और बच्चे अमेरिका में उनसे अलग रह रहे थे। और शिखा मुंबई में काम की तलाश में थीं, जो उन्हें नहीं मिल रहा था, जिससे वह परेशान थीं। उन्होंने 16 मई 2015 को अपने बाथरूम में गला काटकर आत्महत्या कर ली थी। 
सैय्यम खन्ना (मोना खन्ना) | Sayyam Khanna (Mona Khanna)
एक्टे्स सैय्यम खन्ना ने भी मुबंई के वर्सोवा स्थित अपने फलैट में साल 2014 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह भी बॉलीवुड में काम हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही थी। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि काम नहीं मिलने की वजह से वह परेशान थीं, जिसकी वजह से वह यह कदम उठा रहीं हैं। उन्होंने दो फिल्मों एडवेंचर ऑफ हॉन्टेड हाउस (2012) और लास्ट हॉरर में काम किया।
नफीसा जोसेफ | Nafisa Joseph
टीवी कलाकार और मॉडल नफीसा जोसेफ ने भी आत्महत्या का रास्ता चुना था। 1997 में उन्हें मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज भी हासिल हुआ था। उन्होंने महज 26 साल की उम्र में 2004 में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने करियर की शुरूआत मॉडल के रूप में की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाई। वह एमटीवी में एक शो को होस्ट भी करती थी। वह ताल और टीवी शो सीएटीएस में भी नजर आईं थीं।
विजयलक्ष्मी वाडलापति | Vijay Lakshmi Vadlapati
विजयलक्ष्मी वाडलापति दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं। वह सिल्क स्मिता के नाम से भी मशहूर थीं। उन्होंने मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी भाषा की लगभग 450 फिल्मों में काम किया था। 23 सितंबर 1996 को उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। 
प्रत्यूषा बैनर्जी | Pratusha Banerjee
टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी ने भी महज 24 साल की उम्र में 1 अप्रैल 2016 को फांसी लगाकर आत्महत्या की। बालिका वधू सीरियल के सुपरहिट होने की वजह से प्रत्युषा घर-घर में पहचान बनाने में सफल रही थीं। वह सीरियल में आंनदी का किरदार निभा रही थीं। उनकी आत्महत्या से उनके प्रशंसकों को काफी दुख पहुंचा। वैसे तो उनकी आत्महत्या की क्या वजह थी, इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। ऐसा माना जाता है कि ब्रायफ्रेंड के साथ अनबन के चलते उन्होंने आत्महत्या की, लेकिन उनकी आत्महत्या से कारणों से पर्दा उठना अभी बाकी है। 
 कुणाल सिंह | Kunaal Singh
तमिल फिल्मों के अभिनेता कुणाल सिंह ने भी आत्महत्या की। यह घटना 7 फरवरी 2008 की है। पंखे से लटकरकर उन्होंने अपनी जीवनलीला को समाप्त किया, लेकिन उनकी आत्महत्या का कारण आज भी रहस्य बना हुआ है। कुणाल का जन्म 1977 में हरिणाया में हुआ था। उन्होंने 1999 में कधालर धीनाम से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में सोनाली बेंद्रे भी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली, लेकिन इसके बाद उनकी लगातार दो फिल्म फलॉप साबित हुई थी, जिसके चलते वह काफी परेशान थे। एक अन्य तेलुगु अभिनेता उदय किरण ने भी आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 2014 में अपने फलैट में आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला को समाकिया था। वैसे तो माना जाता है कि अपनी फलॉप फिल्मों से वह परेशान थे, पर वास्तविक कारण अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। घटना के फौरन बाद उन्हें जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया था, पर उनकी जान को नहीं बचाया जा सका।
कुलजीत रंधावा | Kuljeet Randhava
कुलजीत रंधावा भी टीवी की लोकप्रिय कलाकार और मॉडल थीं। उन्होंने टीवी सीरीज स्पेशल स्कवाड और सीएटीएस से अच्छी पहचान बनाई थी। 8 फरवरी 2006 को वह अपने घर में मृत अवस्था में पाईं गईं थीं। उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। उनकी मौत के बाद मौके से एक सुसाइट नोट बरामद हुआ था, जिनमें उन्होंने लिखा था कि जिंद्गी का अत्यधिक दबाव वह नहीं झेल पा रही हैं। इस मामले में पुलिस जांच भी हुई। बताया जाता है कि अभी तक वह जांच ही पूरी नहीं हुई है। कुलजीत ने कहता है दिल, रिश्ते, आहट, सरहदें, कुमकुम, एक प्यारा सा बंधन और कोहिनूर जैसी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। 
कुशल पंजाबी | Kushal Panjabi
आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त करने वालों में टीवी एक्टर कुशल पंजाबी का नाम भी शामिल है। उन्होंने 26 दिसंबर 2019 को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वह टीवी के अलावा सलमान खान, अजय देवगन और रितिक रोशन जैसे कलाकारों के साथ भी काम कर चुके थे। 
सेजल शर्मा | Sejal Sharma
सेजल शर्मा भी लोकप्रिय टीवी कलाकारों में शामिल थीं, लेकिन उन्होंने भी इसी साल 24 जनवरी 2020 आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला का अंत कर लिया था। सेजल शर्मा को टीवी सीरियल दिल तो हैप्पी है जी से पहचान मिली थी। 
राहुल दीक्षित | Rahul Dixit
राहुल दीक्षित भी टीवी कलाकार थे। राहुल ने 30 जनवरी, 2019 को आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर दिया था। 

No comments