FEATURED STORY

Travel the World

Post Page Advertisement [Top]

अहमदाबाद, 06 जनवरी 2024 : अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से आयोजित वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2024’ जनता के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने 31 दिसंबर, 2023 को इस फ्लावर शो का उद्घाटन किया था। 15 लाख फूलों से सजे अहमदाबाद के रिवरफ्रंट का नजारा लोगों को खूब लुभा रहा है। यहां आपको फूलों की वो प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी, जो आपने पहले कभी न देखी होगी।


फ्लावर शो में वडनगर का ऐतिहासिक कीर्ति तोरण, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नया संसद भवन, मोढेरा का सूर्य मंदिर, चंद्रयान-3, सात घोड़े और ओलंपिक जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित फूलों से सजी अनेक प्रतिकृतियां हर किसी का मन मोह रही हैं। इसके अलावा, यहां प्रदर्शित 7 लाख से अधिक फूल-पौधों से बना 400 मीटर लंबा फ्लावर स्ट्रक्चर लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फ्लावर शो में पेटूनिया, गजानिया, बेगोनिया, तोरणिया, मैरीगोल्ड, लिलयम, ऑर्किड, डहेलिया, एमरंस लिली, कैक्टस प्लांट और जरबेरा जैसे अनेक देशी और विदेशी फूल और पौधे लोगों को सहज ही आकर्षित कर रहे हैं।

फ्लावर शो की खूबसूरती को शब्दों में बांधना मुमकिन नहीं है। यहां हर ओर रंग-बिरंगे फूलों की निराली छटा बिखरी हुई है। यहां पहुंचकर ऐसा लगता है मानों आप किसी महानगर में नहीं, बल्कि प्रकृति की गोद में किसी फूलों की घाटियों में मौजूद हैं। यहां रंग-बिरंगी फूलों की सजावट हर आम और खास को मंत्रमुग्ध करने वाली है। लाखों खूबसूरत फूलों से महक रहे वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2024’ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]