FEATURED STORY

Travel the World

Post Page Advertisement [Top]

 पणजी में आयोजित किया गया ‘आम महोत्सव’

गोवा/नई दिल्ली,18 मई : देश के अधिकतर हिस्सों में इस समय गर्मी सितम ढा रही है। दिल्ली में तो मानों पारा नया रिकॉर्ड बनाने पर आमदा है। लेकिन यही वह मौसम भी है जब बाजार से लेकर किचन तक फलों के राजा ‘आम’ छाए रहते हैं। क्या बच्चे, क्या जवान, शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आम पसंद ना हो। शायद तभी जब पणजी में आम महोत्सव 2024 आयोजित हुआ तो दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।


कला अकादमी में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने किया था। उद्घाटन समारोह में कृषि मंत्री रवि नाइक समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आम की जमकर तारीफ की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम महोत्सव में 75 प्रकार के आम प्रदर्शित हैं। यह असल में गोवा की विविधता का प्रदर्शन है। गोवा स्वाद के शौकीनों के लिए पसंदीदा जगह है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी से राज्य में आम के उत्पादन और गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]