नॉर्दन सॉब्लर ने ओखला झील को बनाया नया ठिकाना



     नोएडा। साइबेरिया की कड़ाके की ठंड से तौबा कर नॉर्दन सॉब्लर ने ओखला पक्षी विहार की झील को अपना नया ठिकाना बना लिया है। इस सीजन में नॉर्दन सॉब्लर यहां पहुंचने वाली पहली विदेषी प्रजाति की पक्षी बन गई है। फिलहाल, 12 की संख्या में इस मेहमान पक्षी को ट्ेस किया गया है। इस विदेषी पक्षी के यहां पहुंचने से ओखला पक्षी विहार प्रषासन भी खासा उत्साहित दिख रहा है। और जल्द नए अन्य विदेषी मेहमानों के आने का बेस्रबी से इंतजार कर रहा है।
   नॉर्दन सॉब्लर साइबेरिया के ठंडे तटीय ईलाकों में रहने वाली पक्षी है। वैसे तो इस पक्षी की कई प्रजातियां होती हैं, लेकिन यहां बतख प्रजाति की पक्षी आई हुई है। अक्टूबर माह में साइबेरिया में ठंड बढè जाती है। बढèती ठड़ को नॉर्दन सॉब्लर सहन नहीं कर पाती है। लिहाजा, वह सीधे दिल्ली और नोएडा से सटे ओखला पक्षी विहार का रूख करती है। डार्क ग्रीन हेड व ब्राउन पंखों वाली नॉर्दन सॉब्लर देखने में बेहद खुबसूरत व आर्काक लगती है। पक्षी विषेाज्ञों के अनुसार साइबेरिया के अलावा यह पक्षी अमेरिका, तिब्बत, कनाडा और मंगोलिया में भी पाई है, लेकिन यहां आने वाली प्रजाति अधिकांष तौर साइबेरिया में ही पाई जाती हैं।
    पिछले वरों में देखा गया है कि यह विदेषी पक्षी 15 अक्टूबर या उसके आसपास यहां आती थी। लेकिन इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही इस विदेषी मेहमान के यहां पहुंचने से आने वाले दिनोें में झील में विदेषी मेहमानों की अच्छी-खासी संख्या दिखने की संभावना बढè गई है। ओखला पक्षी विहार के रेंज ऑफीसर ईष्वर चन्द ने बताया कि यह पक्षी एक-दो दिन पूर्व ही ट्ेस की गई है। इस सीजन यहां आने वाली यह पहली विदेषी पक्षी है। उन्होंने बताया कि कम-से-कम से अगले छह माह तक यहां रहेगी। रेंज ऑफीसर के अनुसार 15 नवंबर तक कई अन्य विदेषी मेहमान भी यहां नजर आने लगेंगे।


No comments