FEATURED STORY

Travel the World

Post Page Advertisement [Top]

 शिकारगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व सेवा सैनिक परिषद के साथ चर्चा के दौरान बोले जोधपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी 

कहा, कांग्रेस ने हमेशा ही देश के हितों के साथ समझौता किया

जोधपुर, 3 अप्रैल : जोधपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी एवम केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शिकारगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व सेवा सैनिक परिषद के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।   उन्होंने कहा, आजादी के बाद जब कांग्रेस की सरकार थी और हमारी सेना हर तरह से सक्षम थी, फिर भी कांग्रेस के नेताओं ने देश के विभाजन को स्वीकार कर हमेशा सैनिकों का मनोबल गिराने का काम किया।  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब 1962 में चीन से युद्ध हुआ और 1948 में जब कबाइयों के नाम पर देश में हमला किया गया, तब देश का बहुत बड़ा भू-भाग देश से अलग करने का षडयंत्र हुआ, वह पाप कांग्रेस पार्टी का था। जांबाज सैनिकों के हौंसला और जज्बा सभी को पता है कि उनसे कोई भी एक इंच जमीन नहीं ले सकता है। उन्होंने कहा, यह कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी विफलता थी। 

शेखावत ने कहा कि जब 1962 में चीन के साथ युद्ध हुआ, सैनिकों के अप्रतिम साहस के बावजूद कांग्रेस सरकार ने देश का बहुत बड़ा भू-भाग देश से अलग करना स्वीकार किया गया। 1965 में हमारी सेना ने पाकिस्तान में जाकर कब्जा कर लिया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सेना द्वारा जीती हुई जमीन को पाकिस्तान के हैंडओवर करने का भी पाप किया। 

उन्होंने कहा कि जब सरकार के माध्यम से देश के सैनिकों ने कारगिल और सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को सबक सीखने का काम किया, तब भी सैनिकों के अभूतपूर्व कार्य पर प्रश्नचिह्न लगाने का पाप भी इसी कांग्रेस पार्टी ने किया। 

 उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही सैनिकों का सम्मान किया, उन्होंने कहा कि जब 2014 में भाजपा सरकार बनी तो मोदी जी ने संकल्प कर कहा कि गौरव सैनानियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा, इसी के तहत उन्होंने 1 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सैनिकों के साथ खड़ी रही और पिछले 10 वर्षों में जो काम मोदी जी ने किया है, उसने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। 

आज सारी दुनिया ये स्वीकार करती कि 2047 तक भारत विकसित भारत बन जाएगा, इसीलिए यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है बल्कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाला चुनाव है। इस अवसर पर शेरगढ़ के विधायक बाबू सिंह और जोधपुर शहर के विधायक अतुल भंसाली भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]