FEATURED STORY

Travel the World

Post Page Advertisement [Top]

   आईसीसी वर्ल्ड कप-2०19 क्रिकेट प्रतियोगिता हाल ही में संपन्न हुई है। मेजबान इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इंग्लैंड क्रिकेट का स्वयं जन्मदाता रहा है, लेकिन वह 1992 के बाद न केवल फाइनल में पहुंचा, बल्कि उसने खिताब भी अपने नाम किया, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि दिग्गज खिलाड़ियों से सजी इंग्लैंड टीम के सात खिलाड़ी इंग्लैंड के मूल निवासी नहीं हैं। इनमें स्वयं क’ान इयोन मॉर्गन व इंग्लैंड को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले बेन स्टोक्स भी शामिल हैं। आइए इंग्लैंड की विश्व विजेता टीम में शामिल ऐसे खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो इंग्लैंड के मूल निवासी नहीं।
 इयोन मॉर्गन
  • इयोन मॉर्गन इंग्लैंड वनडे टीम के न केवल क’ान हैं, बल्कि वह मध्यम क्रम के शानदार बल्लेबाज भी हैं। लंबे हिट लगाने में तो मॉर्गन माहिर हैं।
अफ्गानिस्तान के खिलाफ अपनी शतकीय पारी में 17 छक्के लगाकर उन्होंने रिकॉर्ड कायम किया, लेकिन आपको आश्चर्य होगा कि 33 वर्षीय इयोन मॉर्गन ख्ोलते जरूर इंग्लैंड की तरफ से हैं, लेकिन वह आयरलैंड के हैं। उन्होंने अपना क्रिकेट डेब्यू भी आयरलैंड की ओर से खेलकर ही किया था। 2००9 के टी2० क्रिकेट वर्ल्ड कप में मॉर्गन को इंग्लैंड की टीम में जगह मिली थी, तब से वह इंग्लैंड के लिए ख्ोल रहे हैं।
 बेन स्टोक्स
  • बेन स्टोक्स इंग्लैंड के पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर मुश्किल समय में इंग्लैंड की टीम को बाहर निकालते हैं। इस विश्व कप में तो उन्होंने कमाल कर दिया। फाइनल में विकेटों के पतझड़ के बाद उन्होंने पारी को ऐसे संभाला कि जीत दिलाने तक वह क्रीज पर डटे रहे, जो एक खिलाड़ी के दृढ़ इच्छाशक्ति को भी दर्शाता है।
इत्तेफाक से बेन स्टोक्स ने उसी न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिस देश में स्वयं उनका भी जन्म हुआ। स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में ही हुआ था। उनके जन्म के 12 साल बाद उनका परिवार इंग्लैंड आकर बस गया था। स्टोक्स ने 2०11 में इंग्लैंड की वनडे टीम में डेब्यू किया था।

मोइन अली
  • इंग्लैंड टीम में मोइन अली भी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, उनके परिजन भी मूलरूप से पाकिस्तान के हैं। उनके दादा इंग्लैंड में शिफ्ट हो गए थ्ो और मोइन का जन्म इंग्लैंड में ही हुआ।
मोइन अली ने स्पिनर के रूप में अपना क्रिकेट डेब्यू इंग्लैंड की तरफ से ही किया। वह स्पिनर के अलावा अच्छे बल्लेबाज भी हैं।
   जेसन रॉय
  •  इंग्लैंड के धुंआधार ओपनर जेसन रॉय मूलरूप से दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले हैं। उनका जन्म डरबन में हुआ था।
असल में, जब जेसन 1० साल के थ्ो, तभी उनका परिवार इंग्लैंड में आकर बस गया था। वह इंग्लैंड के लिए ख्ोलते हैं। उन्होंने अपने करियर का पहला वनडे 2०15 में खेला था।
जोफ्रा आर्चर
  •  वर्ल्ड कप-2०19 में अपनी गति और बाउंस से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के रहने वाले हैं।
उन्होंने अपना क्रिकेट डेब्यू वेस्टइंडीज की तरफ से अंडर-19 खेलकर किया था, लेकिन 2०16 में उन्होंने इंग्लैंड के लिए फस्र्ट क्लास क्रिकेट खेला था और 2०19 में उन्होंने इंग्लैंड से वनडे डेब्यू किया।
आदिल राशिद
  •  क’ान इयोन मॉर्गन के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल व इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल राशिद मूलरूप से पाकिस्तान के हैं।
ब्रैडफोड में जन्मे आदिल राशिद के परिजन इंग्लैंड में आकर बस गए थ्ो।
 टॉम कुरेन
  •  दक्षिण अफ्रीका से क्रिकेट डेब्यू करने वाले टॉम कुरेन भी अब इंग्लैंड के लिए ख्ोलते हैं। टॉम कुरेन ने 2०17 में इंग्लैंड टीम में जगह बनाई थी।
टॉम के पिता केविन कुरेन जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर भी रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]