FEATURED STORY

Travel the World

Post Page Advertisement [Top]

तीरथ राम शाह अस्पताल के विशेषज्ञों ने की स्वास्थ्य जांच

नई दिल्ली, 8 मार्च।
राजधानी के प्रतिष्ठित तीरथ राम शाह अस्पताल की ओर से थाना सिविल लाइंस , उत्तरी जिला दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर तथा RWA अरुणा नगर सिविल लाइंस (रजि.) के सहयोग से शुक्रवार को मजनूं का टीला क्षेत्र में गरीब महिलाओं के लिए मेघा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के नामचीन डाक्टरों ने 250 की संख्या में उपस्थित महिलाओं की BP, Sugar, ECG, Fibroscan व स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान की गयी। अस्पताल के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्थानीय महिलाओं को स्वस्थ जीवन की जीने के लिए उपयोगी सलाह भी दी।


इस अवसर पर श्री मनोज कुमार मीणा पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला दिल्ली पुलिस, श्रीमती Anjitha Chepyala अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला, श्रीमती वनीता त्यागी, ACP सिविल लाइन्स, थाना सिविल लाइंस के एसएचओ श्री राजीव कुमार, चौकी इंचार्ज श्री विजय मान, डॉ. जे.पी. सिंह (M.D) RWA अरुणा नगर सिविल लाइंस (रजि.) के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा जी, महासचिव श्री नरेश भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हकीम जमालुद्दीन, पुलिस चौकी का पुलिस स्टाफ, तीरथ राम शाह अस्पताल के डाक्टर और प्रबंधन से जुड़े अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]